छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने लूटा 5 हजार किलो बारूद, हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने लूटा 5 हजार किलो बारूद, हाईअलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

नक्सलियों ने 5000 किलोग्राम बारूद लोड वैन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोटक इतना है कि इससे 200 SUV उड़ाई जा सकती हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इसी बीच खबर आई है कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने 5000 किलोग्राम बारूद से भरा वैन को लूट लिया है। इसमें 25-25 किलो के 200 पैकेट विस्फोटक थे।मंगलवार शाम की इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने अटैक कर दिया। नक्सली वैन के ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए। बताया जा रहा है कि जंगल के भीतर पहले से 20/30 से अधिक नक्सली इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बारूद को वैन से जंगल में उतार लिया। इसके बाद ड्राइवर और वैन को वहीं छोड़कर बारूद लेकर जंगल में चले गए।

वारदात के बाद ड्राइवर गोदाम पहुंचा। ड्राइवर ने मैनेजर को बताया कि विस्फोटक लूटने आए नक्सली हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। सामान्य भाषा में बातचीत कर रहे थे। वह हथियार रखे थे, जिससे वह घबरा गया। हालांकि उसे कुछ नहीं किया और जंगल में ले जाकर एक जगह छोड़ दिया।

सुरक्षाबलों के मुताबिक लगातार ऑपरेशन के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं और वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जानकारों तो विस्फोटक इतना है कि 200 SUV या 100 बख्तरबंद गाड़ियां उड़ाई जा सकती हैं। ऐसे में पूरे छत्तीसगढ़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लूटे गए विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों या आम जनता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। पुलिस और CRPF की टीमें तलाशी अभियान शुरू कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button