मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BodhGaya : दलाई लामा के दौरे के बीच बोधगया में सुरक्षा 'अलर्ट'

बोधगया : बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा 'अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का 'स्केच जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया।

हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है। दलाई लामा ने बोधगया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।” तिब्बती अध्यात्म गुरु ने कहा, “हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।”

Related Articles

Back to top button