पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.71 प्रतिशत की तेजी लेकर 76.19 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत चढ़कर 80.15डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

शहर ……………………………..पेट्रोल …………………डीजल (रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली …………………………. 96.72…………………..89.62

मुंबई ……………………………106.31………………….94.27

चेन्नई ……………………………102.73………………….94.33

कोलकाता …………………….106.03…………………..92.76

Related Articles

Back to top button