भूपेश रायबरेली,अमेठी से अशोक गहलोत को बनाया गया ऑब्जर्वर.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भूपेश रायबरेली,अमेठी से अशोक गहलोत को बनाया गया ऑब्जर्वर..

रायपुर। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है।छत्‍तीसगढ़ पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली संसदीय सीट का आब्‍जर्वर बनाया गया है। वहीं, राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अमेठी सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से इस बार राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, अमेठी से पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए भूपेश बघेल भी छत्तीसगढ़ राज्य की राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button