पुराने दाे पहिया काे ई-वाहन में कवंर्ट करवाने वालों का टोटा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessState

पुराने दाे पहिया काे ई-वाहन में कवंर्ट करवाने वालों का टोटा

रायपुर(realtimes) पुराने वाहनों काे ई-वाहन में कवंर्ट करने वाले किट थाेक में बाजार में आ गए हैं। दो पहिया वाहन काे ई-वाहन में कवंर्ट करने पर लिए 40 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं, यही वजह है कि कम ही लाेग इसमें रुचि ले रहे हैं। लेकिन किट और बैटरी की कीमत में कमी आने के बाद इसका क्रेज बढ़ने की संभावना है।
पेट्रोल की कीमत में लगी आग से झुलसते लाेगाें पर राहत की बारिश करने का काम अपनी प्रदेश की सरकार ने किया है। अब अपने राज्य में भी पुराने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को ई-वाहनों में बदलने का रास्ता खुल गया है। कई राज्यों में पेट्राेल वाले दाे पहिया बहुत कम खर्च पर ई-वाहन में बदलकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे लाेगाें काे महंगे पेट्राेल से बड़ी राहत मिल रही है। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमत के कारण अब अपने राज्य में भी लोगों को इसका विकल्प मिल गया है। राजधानी रायपुर के साथ प्रदेश के कई शहरों में ऐसा करने वाले बैठे हैं, लेकिन यहां पर सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि नियमों का पेंच होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। इसके लिए परिवहन विभाग की मंजूरी जरूरी रहती है। अब जाकर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में बड़ा काम किया है। यहां पर ई-वाहनों के लिए प्रदेश सरकार ने अलग से नीति बना दी है। अब इस नीति के कारण नए ई-वाहन बड़ी संख्या में सड़कों पर आ रहे हैं, लेकिन पुराने वाहनों को लोग ई-वाहन में कवंर्ट में करने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।
स्कूटर और बाइक पर 40 हजार तक खर्च
अभी कुछ दुकान वालों के पास किट उपलब्ध है। दुकान वाले बताते हैं एक्टिवा जैसे दुपहिया वाहनों के साथ बाइक के लिए 18 हजार रुपए वाले किट हैं। इसी के साथ बैटरी के एमएच के हिसाब से पैसा लगेगा। अगर एक बार चार्ज में 60 किलोमीटर तक चलना है तो उसके लिए बैटरी पर 20 हजार खर्च करने होंगे। मजदूरी मिलाकर 40 हजार खर्च हो जाएंगे। अभी किट और बैटरी की कीमत लोगों को ज्यादा लग रही है। यही वजह है कि अभी कम लोग अपने पुराने वाहन को ई-वाहन में बदल रहे हैं। गणेश आटो के नवीन शर्मा का कहना है किट और बैटरी की कीमत कम होने पर लोग रुचि लेंगे। अभी बाजार में सब्सिडी वाली बैटरी न होने के कारण कीमत ज्यादा है, जब सब्सिडी वाली बैटरी आएगी तो कम कीमत लगेगी।
नए वाहनों में रुचि
लोगों की नए ई-दाे पहिया में ज्यादा रुचि है। प्रदेश में इस समय हर माह तीन सौ से ज्यादा दाे पहिया वाहन बिक रहे हैं। 80 हजार से इसकी कीमत प्रारंभ होती है। इसी के साथ कारों की भी बिक्री जमकर हो रही है। अब तो दस लाख के अंदर भी ई-कार आने से इसका क्रेज बढ़ गया है। आने वाले समय में और कम कीमत वाली कार आने वाली है।

Related Articles

Back to top button