विधानसभा चुनाव में मसीह समाज ने कांग्रेस से माँगा दो टिकिट

रायपुर से मनीष दयाल का नाम किया आगे
रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मसीह समाज ने कांग्रेस पार्टी से 2टिकिट देने की मांग रखी है। शनिवार को हुई मसीह समाज की बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दयाल का नाम रायपुर की सीट के लिए आगे किया गया है।
छत्तीसगढ़ डायोसिस के सचिव नितिन लारेंस ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी के जीत में मसीह समाज के वोटों को बड़ा प्रभाव रहता है।मसीह समाज का उद्देश्य शुरु से ही सेवा का रहा है।इसलिए समाज चाहता है कि समाज का व्यक्ति राज्य मे होने वाले विधानसभा में चुनकर आये और समाज के साथ प्रदेश की सारी जनता की सेवा कर सके।
मनीष दयाल को पार्टी द्वारा टिकट दिये जाने कि स्तिथि में समाज के सभी चर्च एवं संगठन आर्थिक तथा समस्त आवश्यक संसाधनों से मदद हेतु दृढ़ संकल्पित रहेंगे।
नितिन लारेंस ने कहा कि मसीह समाज मनीष दयाल को रायपुर उत्तर या दक्षिण विधानसभा से आपकी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी हो ऐसी कामना चाहते है।
आपको बता दें कि, रायपुर में 100 से ज्यादा चर्च और 250 से ज्यादा मसीही संगठन सेवा का कार्य कर रहे है। लगभग 27000 परिवार इससे सीधे जुड़े हुए है।



