मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

पार्टी ने आज अपना एक सिपाही खो दिया

रायपुर। छालीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है, हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है। हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button