पहले से ही शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज?अभिनेत्री ने रचाई शादी..... - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Bollywood

पहले से ही शादीशुदा हैं इलियाना डिक्रूज?अभिनेत्री ने रचाई शादी…..

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इलियाना ने अपने बेटे की फोटो शेयर करते हुए यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बच्चे की डेट ऑफ बर्थ भी बताई है। इलियाना ने बताया कि उन्होंने 1 अगस्त, 2023 को बेटे को जन्म दिया था। वहीं, अब एक मीडिया संस्थान ने इलियाना के मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा किया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशूदा हैं। जी हां, मीडिया संस्थान को मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार, इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि भले ही शादी की जगह और अन्य चीजों की कोई जानकारी नही हैं। गौरतलब है कि इलियाना ने कुछ समय पहले दुल्हन के आउटफिट में अपनी एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, फोटोशूट के पीछे की सच्चाई  का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माइकल के बारे में बात करते हुए यह दावा किया कि अभिनेत्री अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले एक साल से रह रही हैं।

इलियाना ने अपने पहले बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा। बता दें कि कोआ नाम का अर्थ योद्धा या बहादुर, बहादुर साहसी और निडर होता है। कोआ की पहली तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे लड़के का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं… दिल बहुत भरा हुआ है…।” वहीं, जून में इलियाना ने एक पोस्ट साझा किया था और माइकल के साथ एक धुंधली तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “गर्भवती होना एक बहुत ही सुंदर और खूबसूरत आशीर्वाद है…मैंने नहीं सोचा था कि मैं कभी भी इसका अनुभव करने के लिए इतनी भाग्यशाली रहूंगी, इसलिए मैं इस यात्रा पर आने के लिए खुद को अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली मानती हूं। मैं यह वर्णन करना भी शुरू नहीं कर सकता कि आपके अंदर विकसित हो रहे जीवन को महसूस करना कितना प्यारा है।” गौरतलब है कि  इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “डेट नाइट” और इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button