पश्चिम बंगाल के सात लोकसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पश्चिम बंगाल के सात लोकसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान

कोलकाता: 20 मई (ए) आम चुनाव के पांचवें चरण पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीट पर सोमवार को पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरामबाग संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 76.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद बनगांव में 75.73 प्रतिशत, उलुबेरिया में 74.50 प्रतिशत, हुगली में 74.14 प्रतिशत, श्रीरामपुर में 71.18 प्रतिशत, हावड़ा और बैरकपुर लोकसभा क्षेत्रों में 68.84-68.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Back to top button