बिरनपुर दंगा पीड़ित परिवार को दी जाएगी दो लाख की सहायता राशि - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बिरनपुर दंगा पीड़ित परिवार को दी जाएगी दो लाख की सहायता राशि

रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर में सांप्रदायिक दंगे में मारे गए मुस्लिम समाज के दो लोगों की मदद के लिए रायपुर में समाज के लोगों ने दो लाख रुपए जुटाए हैं। बताया गया है कि समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बिरनपुर जाकर पीड़ित परिवार को यह राशि साैंपेगा। इसके साथ ही शासन से भी पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की जाएगी। इस हिंसा में प्रभावित अन्य लोगों के हालात का जायज़ा लेकर  उनको भी राहत रकम दी जा सकती है। 

प्रतिनिधि मंडल में सेवानिवृत अडिशनल एसपी शाहिद अली खान, छत्तीसगढ़ जकात  फाउंडेशन के मोहम्मद ताहिर , एडवोकेट साजिद  खान,  नोमान अकरम तथा अन्य लोगों की टीम प्रशासन से अनुमति लेकर  कल 11 बजे ग्राम बीरनपुर जायेगी।

Related Articles

Back to top button