Utility News: दिवाली से पहले SBI का अपन ग्राहकों को तोहफा, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: दिवाली से पहले SBI का अपन ग्राहकों को तोहफा, ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

इंटरनेट डेस्क। एसबीआई ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके बाद बैंक के ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। आप का भी अगर एसबीआई में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए भी काम की हो सकती हैै।

जानकारी के अनुसार बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में अधिकतम 80 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर लागू होंगी और यह दरें 22 अक्टूबर यानी के आज से ही प्रभावी होंगी।

बता दें कि एसबीआई ने 1 वर्ष से कम अवधि के डिपॉजिट पर 80 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। अब तक ग्राहकों को 4.70 प्रतिशत ब्याज दर मिलता रहा है, जो 22 अक्टूबर से 5.50 प्रतिशत तक हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button