नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के फ्लैट में लगी आग,AC फटने के चलते हुआ हादसा,कोई हताहत नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के फ्लैट में लगी आग,AC फटने के चलते हुआ हादसा,कोई हताहत नहीं

नोएडा, उत्तर प्रदेश में नोएडा की सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट में आग लग गई,बताया जा रहा है की AC का कंप्रेशर फटने से यह आग लगी.जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए.हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.आग की लपटें काफी ऊपर तक देखी गईं.फ्लैट से निकलने वाले धुंए का गुबार देखकर सोसाइटी वाले दहशत में आ गए.इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

5 दमकल ने आग पर पाया काबू

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के एक फ्लैट की बालकनी में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.चौबे ने बताया कि यह फ्लैट मर्चेंट नेवी में काम करने वाले जसनीत बक्शी का है.

Related Articles

Back to top button