नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदगुरु प्रकाशमुनी साहेब से की मुलाक़ात,घटना पर व्यक्त किया रोष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदगुरु प्रकाशमुनी साहेब से की मुलाक़ात,घटना पर व्यक्त किया रोष

रायपुर।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बलौदाबाजार दामाखेड़ा पहुंचे। धर्मस्थली एवं सदगुरु प्रकाशमुनी साहेब से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दामाखेड़ा की घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत ही निंदनीय है। बलौदाबाजार जिला की धरती, सतनाम एवं सत्यनाम कबीर पंथ के आदर्शों के लिए जाना जाता हैं, जो पूरे देश विदेश के आस्था का केंद्र है। नेता विपक्ष डॉ महंत ने कहा बलौदाबाजार दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने जलता हुआ बम फेंक अप्रिय घटना का प्रयास किया है, आखिर हमारा प्रदेश किस दिशा में जा रहा है। शांति के पथ प्रदर्शक संत कबीर जी के आश्रम में ये हमला इस बात का सूचक है कि अपराधियों को क़ानून का जरा भी डर भय नहीं रहा। डॉ.महंत ने कहा हमारे कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा घटना की मैं कड़े शब्दों मे निंदा करता हूँ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।

Related Articles

Back to top button