
बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद से जिस तरह से देश का माहौल खराब हो चला है वो बदसतूर जारी है। देश में अब भी नूपुर शर्मा के बयान को लेकर लोगों के बीच गुस्सा है। ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात भी लगातार हो रही है। इसी कड़ी में नूपुर शर्मा के बयान पर अजमेर दरगाह के खादिम ने भड़काऊ टिप्पणी कर दी, हालांकि पुलिस ने समय रहते हुए कार्रवाई करते हुए अजमेर दरगाह के खादिम को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि खादिम सलमान चिश्ती ने निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सिर पर इनाम रखा था। खादिम ने बीते दिनों एक वीडियो जारी करते हुए भड़काऊ बयानबाजी की थी, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसको खोजने में जुटी थी।



