मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नितिन नवीन बोले- मूर्मू काे समर्थन न करने वाले कांग्रेसी विधायक नहीं जीत सकेंगे चुनाव

रायपुर(realtimes) भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी और बिहार के मंत्री नितिन नवीन का कहना है, प्रदेश के कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के साथ सभी विधायकों को राष्ट्रपति पद की आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले चुनाव में आदिवासी समाज उनको घेरेगा और उनका जीतना संभव नहीं होगा।

रायपुर आए नितिन नवीन ने कहा, यह देश के लिए गर्व की बात है कि एनडीए ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है। यहां पर हमेशा आदिवासियों का सम्मान बना रहा है। खासकर जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो हमेशा आदिवासियों के हित में काम किए गए। हमारी केंद्र सरकार भी आदिवासियों के लिए लगातार काम कर रही है। आज देश को मौका मिला है एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने का। उनको राष्ट्रपति बनाने में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज का योगदान होना चाहिए। ऐसे में मुझे लगता है कि यहां की भूपेश बघेल सरकार के सभी मंत्रियों को उनका समर्थन करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस अलग राग अलाप रही है। इसी के साथ उन्होंने चुनौती देते हुए यह भी कहा, अगर कांग्रेस के आदिवासी विधायक राष्ट्रपति पद की आदिवासी उम्मीदवार का विरोध करते हैं तो यह तय मान लें कि आने वाले चुनाव में आदिवासी समाज उनको माफ नहीं करेगा और उनको विधानसभा चुनाव में जीत भी नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button