नितिन नवीन पहुंचे, आज रायपुर ग्रामीण की बैठक लेंगे और कल दुर्ग की बैठक में करेंगे शिरकत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नितिन नवीन पहुंचे, आज रायपुर ग्रामीण की बैठक लेंगे और कल दुर्ग की बैठक में करेंगे शिरकत

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां पर रायपुर ग्रामीण की बैठक लेंगे। कल वे दुर्ग में हाेने वाली बैठक में शिरकत करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद अब प्रदेश पदाधिकारियों की दुर्ग में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का भी आना टल गया है। इस बैठक में पहले राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भी आने वाले थे, लेकिन इन दोनों का आना टल गया है।

सहप्रभारी नितिन नवीन दुर्ग में होने वाली बैठक के एक दिन पहले ही आज सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां पर रायपुर ग्रामीण की बैठक लेंगे। यह बैठक उसी कड़ी में होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी जिलों की बैठक ले रहे हैं। इसके पहले नितिन नवीन सरगुजा संभाग के जिलों की बैठक ले चुके हैं।
बूथाें पर फाेकस

भाजपा का राष्ट्रीय संगठन इस साल और अगले साल जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन राज्यों के साथ सभी राज्यों में बूथों को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है क्योंकि 2024 में लोकसभा के चुनाव भी हैं। इन सबकाे देखते हुए ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बूथों को मजबूत करने पर फोकस रहा। सभी राज्यों को अपने राज्यों में इस पर काम करने कहा गया है। ऐसे में भाजपा के प्रदेश संगठन ने इसके लिए 11 जुलाई को बैठक रखी है।

तय होगी कार्ययोजना

दुर्ग में होने वाली बैठक में अगले तीन माह की कार्ययोजना बनेगी। इसमें कब-कब क्या होगा इसको लेकर सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ बूथों को और किस तरह से मजबूत किया जाएगा इसको लेकर राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश में पहले से ही बूथों को मजबूत करने काे राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश के निर्देश पर काम चल रहा है। भाजपा के सभी छोटे-बडे नेता बूथों में पहले सौ घंटे और इसके बाद 75 घंटे दे चुके हैं। अब बैठक में तय होगा कि आगे किन नेताओं को कितना और समय बूथों को मजबूत करने के लिए देना है और वहां जाकर और क्या करना है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी, पूरा कोर ग्रुप, सांसद, विधायक, सभी संभाग और जिलों के प्रभारी, सभी जिला अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button