अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ बड़ा हादसा

जालंधर
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रंजीत सिंह जीता मोड की देर रात कार हादसे का शिकार हो गए।  गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार BMW कार सवार  कबड्डी खिलाड़ी अपने गांव काला संघिया जा रहा था।  जब वह मॉडल हाउस घास मंडी पहुंचा तो एक बाइक सवार गाड़ी के आगे आ गया जिसे बचाते हुए उसकी गाड़ी सड़क पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।  इससे रास्ता ब्लॉक और जाम लग गया। 

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button