EC ने चुनावी बॉन्ड का डाटा किया जारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SBI ने दी थी जानकारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

EC ने चुनावी बॉन्ड का डाटा किया जारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SBI ने दी थी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा दिया गया पूरा डाटा अपनी वेबसाइट पर साझा कर दिया है। वहीं इससे पहले गुरुवार(21 मार्च) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा (एफिडेविट) दाखिल कर यह बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े सभी डिटेल्स उसने चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं। SBI के हलफनामे में यह कहा गया है कि उसने 21 मार्च 2024 को अपने पास मौजूद इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े सभी दस्तावेज चुनाव आयोग को उपलब्ध करा दिया है।

एसबीआई ने सभी दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपा

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैंक ने चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड खऱीदने वाले का नाम, मूल्यवर्ग इलेक्टोरल बॉन्ड की विशिष्ट संख्या, इलेक्टोरल बॉन्ड को भुनाने वाली पार्टी का नाम और पार्टी के बैंक खाते के अंतिम चार अंक दिए हैं। इस हलफनामे में कहा गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का कोई अन्य विवरण अब बैंक के पास नहीं है।

 

 

Visited 11 times, 11 visit(s) today

Post Views: 63

Related Articles

Back to top button