Top News
बीएसएनएल ने शुरू कर दी ये सर्विस, यूजर्स को मिली बड़ी राहत

बीएसएनएल :बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लगातार सर्विस को बेहतर करने का काम कर रहा है।हाल ही में रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। प्लान्स महंगे होने के बाद यूजर्स ने अपना या तो बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करवा लिया या फिर नया सिम खरीद लिया। महंगे रिचार्ज प्लान्स से बचने के लिए लोग अभी भी बीएसएनएल पर शिफ्ट हो रहे हैं। अब अपना यूजर्स बेस बढ़ता देख बीएसएनएल भी एक्टिव हो गई है और ग्राहकों को सुविधा देने के लिए तेजी से अपनी सर्विस पर काम कर रही है।
बीएसएनएलअभी भी पुराने दाम पर ही ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। यूजर बेस बढ़ता देख बीएसएनएल ने कुछ और सस्ते प्लान्स लिस्ट में जोड़ लिए हैं। वहीं कंपनी अब 4G नेटवर्क पर भी रफ्तार के साथ काम कर रही है। इस साल के अंत तक देश के कई हिस्सों मेंबीएसएनएल 4G कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। अब बीएसएनएल अपने ग्राहकों को स्पैम मैसेज बचन के लिए नई सर्विस शुरू कर दी है।
बीएसएनएल ग्राहकों के लिए लाया नई सर्विस
अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको परेशान होने की जररूत नहीं है। बीएसएनएल ने स्पैम मैसेज से बचने का एक शानदार तरीका निकाल लिया है। अब आप अपने BSNL नंबर पर आने वाले स्पैम मैसेज की फटाफट शिकायत कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई शिकायत BSNL को स्पैम पर लगाम लगाने में मदद करेगी और आपको बेहतर सर्विस मिल सकेगी।
बीएसएनएल यूजर्स कंपनी के सेल्फकेयर ऐप की मदद से आसानी से स्पैम मैसेज की शिकायत कर सकते हैं। आपको बता दें कि किसी और कंपनी के पास फिलहाल अभी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे सेल्फकेयर ऐप की मदद से स्पैम मैसेज की शिकायत कर सकते हैं।
इस तरह से बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप का करें इस्तेमाल
सबसे पहले अपने फोन में बीएसएनल सेल्फकेयर ऐप को ओपन करें।
अब आपको होम स्क्रीन के ऊपरी बाएं कॉर्नर में तीन लाइन वाले आईकन पर क्लिक करें।
अब आपको सक्रॉल करके नीचे की तरफ “Complaint and Preference” ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
बीएसएनएल के सेल्फकेयर ऐप की मदद से आप आसानी से स्पैम मैसेज की शिकायत कर सकते हैं।
बीएसएनएलकी इस सर्विस ने यूजर्स को बड़ी राहत दी है।
नेक्स्ट स्टेप में आपको SMS या वॉयस कॉल में से एक ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको मैसेज की डिटेल जानकारी देनी होगी।
सबसे अंत में आपको डिटेल्स देने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।



