कैबिनेट मंत्री अकबर ने जिलेवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कैबिनेट मंत्री अकबर ने जिलेवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

कवर्धा(realtimes) कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने नवरात्रि के पावन पर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों के जीवन में समृद्दि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री अकबर ने कहा है कि नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ उपवास और पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी है। सभी श्रद्धालुओं के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए यह पर्व सुख समृद्धि लाए यही कामना करते हुए उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button