Assembly Elections 2023: नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन आएगा परिणाम

इंटरनेट डेस्क। पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय व त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों का बिगुल आज बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आज इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दिया गया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा।
इन तीनों ही राज्यों का चुनाव परिणाम 2 मार्च को आएगा। इस दिन मतगणना होगी। गौरतलब है कि नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच साल का कार्यकाल मार्च के महीने में ही समाप्त होने जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। 80 वर्ष से अधिक और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की व्यवस्था होगी।



