नए फाइनेंश‍ियल ईयर में इन शहरों की ब‍िक्री से घरों की ब‍िक्री में हुई तेजी,जानें क्या है कीमतें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

नए फाइनेंश‍ियल ईयर में इन शहरों की ब‍िक्री से घरों की ब‍िक्री में हुई तेजी,जानें क्या है कीमतें

मुंबई:देश के आठ प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून तक घरों की बिक्री सालाना आठ प्रत‍िशत बढ़कर 80,250 यून‍िट हो गई है। बताया जा रहा है कि,मुंबई और पुणे में मांग बढ़ने से यह बिक्री बढ़ी है। एक साल पहले की समान अवधि में 74,320 हाउस‍िंग यून‍िट की बिक्री हुई थी।हालांकि एक साल पहले की समान अवधि में 74,320 हाउस‍िंग यून‍िट की बिक्री हुई थी। आपको बता दें कि,चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में देश के तीन शहरों मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में घरों की बिक्री बढ़ी है। लेकिन 5 शहरों दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्‍नई और कोलकाता में घरों की बिक्री घटी है। अप्रैल-जून अवधि में अहमदाबाद में घरों की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 8,450 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले 7,240 घर बिके थे. बेंगलुरु में बिक्री 19 प्रतिशत गिरकर 8,350 इकाइयों से 6,790 इकाइयों पर आ गई।प्रमुख उधारी दर में बढ़ोतरी न करने के रिजर्व बैंक के फैसले से आवासीय संपत्तियों को खरीदने के लिए मजबूत सकारात्मक भावनाओं को बनाए रखने में मदद मिली है। जबकि चेन्नई में पांच प्रतिशत घटकर 3,210 इकाइयों से 3,050 इकाई रह गई. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी घरों की बिक्री साल भर पहले के 4,510 इकाई से 28 प्रतिशत गिरकर 3,230 इकाई रह गई।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button