मुंबई में जबरदस्त बारिश और आंधी , विमान सेवा प्रभावित, होर्डिंग गिरने से 7 जख्मी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मुंबई में जबरदस्त बारिश और आंधी , विमान सेवा प्रभावित, होर्डिंग गिरने से 7 जख्मी

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश और आंधी से मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर विमान सेवा प्रभावित हुई हैं. कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें डाइवर्ट की गईं और समय में बदलाव किया गया है.  मुंबई मेट्रो के भी ठप होने की खबर है. ठाणे जिले के बदलापुर और वांगानी इलाके भी तेज़ हवाओं की चपेट में आ गए हैं.

तेज हवा से खुद को बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओऱ दौड़े. मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई. इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं.

मेट्रो के वायर पर गिरा बैनर
बारिश और आंधी का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है. टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक भी रास्ते पर रुक गए हैं. जबकि मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो बाधित हो गई है. तूफान के कारण बैनर गिरने से घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो रुक गई है. वहीं, प्रशासन इस बैनर को हटाने की कोशिश कर रहा है. घाटकोपर से वर्सोवा रूट पर चलने वाली यह मेट्रो मौके पर ही रुक गई है. ऐसे में यात्री एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही फंस गए हैं. 

उड़ानों के समय में बदलाव
इस बीच इस तूफान से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है और कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है. वहीं, कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बारिश का आनंद ले रहे हैं और अपनी खुशी का भी इजहार कर रहे हैं. यहां शाम के वक्त ही अंधेरे जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं जिसमें धूल भरी आंधी चल रही है. इस बदले हुए मौसम पर लोग मीम्स बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button