धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर में बकरीद का त्योहार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

 धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर में बकरीद का त्योहार

नई दिल्ली । देश भर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के कई नाम हैं। इनमें ईद-उल-अजहा प्रमुख है। देश की प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के साथ अमन और खुशहाली की दुआ मांगी जा रही है। इस त्योहार को त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। इस्लाम में इसे ‘कुर्बानी का त्योहार’ बताया गया है।

दिल्ली की लगभग सभी बड़ी-छोटी मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ ईद-उल-अजहा को धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे हजारों लोग जामा मस्जिद पहुंचे। मुस्लिम बाहुल्य पुरानी दिल्ली में सूरज की पहली किरण फूटते ही जामा मस्जिद का प्रांगण नमाज अदा करने के लिए भर गया। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने शांति और सद्भावना की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

इस दिन लोग दान-पुण्य करने के साथ जानवरों की रस्मी बलि देते हैं। जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई और श्रीनगर में भी लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। अल सुबह की नमाज के बाद से देशभर में कुर्बानी का दौर शुरू होगा। यह सिलसिला नौ जून तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button