मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

एसयूवी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

जींद: 15 जून (ए) हरियाणा के जींद जिले में गोहाना रोड पर एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके कारण ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जींद शहर थाना पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर एसयूवी के फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव छात्तर निवासी नरेश बीती रात ई-रिक्शा में सवारी लेकर बस अड्डा से रानी तालाब की तरफ जा रहा था। तभी नगर परिषद से निकलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें नरेश को गंभीर चोटें आई। जबकि उसमें सवार नरेश तथा अश्विनी को मामूली चोटें आई।

राहगीरों ने नरेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।

शहर थाना पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार जोधाराम की शिकायत पर एसयूवी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button