
नए मामलों के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की की संख्या 1,09,568 हो गई है। वहीं देश में दैनिक सकारात्मकता दर 4.14 फीसदी हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3249 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,79,363 हो गया है, जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,929 हो गई है। इसी अवधि में 4189 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,07,438 हो गई है।



