मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, 24 घंटे में करीब 19 हजार नए केस आए सामने, 35 मरीजों की गई जान

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,930 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 14,650 ठीक हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले बढ़कर 1,19,457 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले आने जारी हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3142 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,93,051 हो गया है।

राज्य में कोरोना से से मरने वालों की संख्या 1,47,956 हो गयी है। इसी अवधि में 3142 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,25,114 हो गयी है। राज्य में अभी 19,981 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button