देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान! 24 घंटे में 19,406 नए केस मिले, 49 मरीजों की गई जान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान! 24 घंटे में 19,406 नए केस मिले, 49 मरीजों की गई जान

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी उछाल देखने को मिली है। दिल्ली में शुक्रवार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई। पिछले 6 महीने के बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को यहां इस अवधि के दौरान 2202 नए मामले सामने आए थे।

इस बीच, कोविड पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 12.95 प्रतिशत हो गई है, और सक्रिय मामलों की संख्या 6,876 है, जिनमें से 4,046 रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 1,716 मरीजों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,31,590 हो गई है, जबकि दिल्ली में कुल मामले 19,64,793 है और मरने वालों की संख्या 26,327 है।

कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 204 है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या 3,59,11,154 है।

Related Articles

Back to top button