देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार जारी! 24 घंटे में करीब 19 हजार नए केस मिले, 40 मरीजों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार जारी! 24 घंटे में करीब 19 हजार नए केस मिले, 40 मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18,738 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,45,732 हो गई। जबकि इसके संक्रमण से 18,558 लोगों के स्वस्थ्य होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 43484110 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.50 और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 72 हजार 910 कोविड परीक्षण किए गये हैं और अब कुल 87 करोड़ 78 लाख से अधिक कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button