ED कस्टडी में बिगड़ी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ED कस्टडी में बिगड़ी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार उनका शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की कस्टडी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो रहा है। आप नेताओं ने दावा किया कि केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। शुगर लेवल 46 मिलीग्राम तक गिर गया है। डॉक्टरों के अनुसार, इतनी गिरावट बहुत खतरनाक है।

सुनीता केजरीवाल ने दी ये जानकारी

इससे पहले केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल ब्रीफिंग में कहा कि वह उनसे ईडी की हिरासत में मिली थीं और उनके शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा था। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती दी है।

Visited 15 times, 15 visit(s) today

Post Views: 85

Related Articles

Back to top button