राष्ट्र चेतना संगम में रायपुर में जुटे हजारों स्वयंसेवक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राष्ट्र चेतना संगम में रायपुर में जुटे हजारों स्वयंसेवक

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर की शाखा ने राजधानी रायपुर में राष्ट्र चेतना संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर शामिल हुए। हजारों की संख्या में शामिल हुए स्वंयसेवकों में जहां भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता भी शामिल हुए, वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और दर्शक दीर्घा में नजर आए।
आरएसएस द्वारा देश के हर राज्य में राष्ट्र चेतना संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में यह आयोजन हो रहा है। कई जिलों में यह आयोजन हो गया है, वहीं कई जिलों में आयोजन होना बचा है। राजधानी रायपुर में रविवार को मंडी गेट के पास एफसीआई के मैदान में यह आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में पहुंचे। यही नहीं स्वयंसेवकों के परिजन भी पहली बार आरएसएस के कार्यक्रम में आए। इस आयोेजन को कुटुंब सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया।
भाजपा नेता भी गणवेश में
प्रदेश भाजपा के कई नेता भी आरएसएस से जुड़े हैं। ऐसे में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा नेता छगन मूंदड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, दिनेश सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, लाभचंद बाफना सहित और कई नेता गणवेश में पहुंचे और आरएसएस के नेताओं का उद्बोधन सुना।
बताया परिवार का महत्व
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर ने परिवार का महत्व बताया, उन्होंने बताया कि परिवार का साथ जरूरी है। आज की पीढ़ी परिवार से दूर होती जा रही है, लेकिन परिवार में रहने का अपना अलग ही महत्व होता है। परिवार के साथ में रहने से बल मिलता है। समस्या आने पर उसका समाधान भी होता है। इसी के साथ हिंदु संस्कृति और हिंदुत्व को लेकर भी उन्होंने कई बातें कहीं।

Related Articles

Back to top button