मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

IPL 2023: गुजरात टाइटंस से इस टीम ने छीना प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 का ताज

 नई दिल्ली

केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत दर्ज कर आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस से नंबर 1 का ताज छीना है जिन्होंने ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं शनिवार को दिन में खेले गए अन्य मुकाबले में पंजाब किंग्स ने DLS की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रन से हराया। शिखर धवन की टीम इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल के तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रनों के अंतर से जीत दर्ज की जिस वजह से उनका नेट रन रेट 2.500 का हो गया है। वहीं गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का नेट रन रेट क्रमश: 0.514 और 0.438 का है। बता दें, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आज अपना-अपना पहला मुकाबला खेलेगी जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

वहीं बात ऑरेंज कैप की रेस की करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ 92 रनों की पारी के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के काइल मेयर्स ने 73 रनों के साथ दूसरे और शुभमन गिल 63 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। इनके अलावा टॉप 5 में डेविड वॉर्नर और भानुका राजापक्षे मौजूद हैं।
 
वहीं ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजा खोलकर पहला पायदान हासिल कर लिया है। उनके साथ टॉप 5 में अर्शदीप सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, राशिद खान और आवेश खान मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button