दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिसों के भाव में रहा मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के प्रभाव से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिसों के भाव में मिलाजुला रुख रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 42 रिंगिट बढ़कर 4100 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.19 सेंट की गिरावट लेकर 53.47 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 220 रुपये, सूरजमुखी तेल 219 रुपये और सोया रिफाइंड 147 रुपये प्रति ¨क्वटल गिर गया। वहीं, मूंगफली तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 13187 रुपये प्रति ¨क्वटल, मूंगफली तेल 20512 रुपये प्रति ¨क्वटल, सूरजमुखी तेल 15751 रुपये प्रति ¨क्वटल, सोया रिफाइंड 13626 रुपये प्रति ¨क्वटल, पाम ऑयल 9733 रुपये प्रति ¨क्वटल और वनस्पति तेल 11533 रुपये प्रति ¨क्वटल पर रहा।



