राहुल ने मणिपुर के लोगों के एक समूह से की मुलाकात, प्रधानमंत्री से दौरे का आग्रह किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राहुल ने मणिपुर के लोगों के एक समूह से की मुलाकात, प्रधानमंत्री से दौरे का आग्रह किया

नयी दिल्ली: 15 अगस्त (ए) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में रहने वाले मणिपुर के लोगों के एक समूह से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य का दौरा करने तथा शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज, मैंने दिल्ली में रहने वाले मणिपुर के लोगों के एक समूह से मुलाकात की, जिन्होंने राज्य में जातीय झड़प की शुरुआत के बाद से अपने हृदय विदारक संघर्षों को साझा किया। उन्होंने प्रियजनों से अलग होने के दर्द और संघर्ष के कारण उनके समुदायों पर पड़ने वाले शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बारे में बात की।”

Related Articles

Back to top button