business
RBI मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सेंसेक्स हुआ 63 हजारी

मुंबई: वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दराें में लगातार जारी बढ़ोतरी को स्थगित करने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स 63 हजारी हो गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.08 अंक अर्थात 0.56 प्रतिशत की छलांग लगाकर छह माह से अधिक के उच्चतम स्तर एवं 63 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 63142.96 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 127.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछलकर 18726.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई की दिग्गज कंपनियों से अधिक मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही।


