State
दंतेवाड़ा में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

दंतेवाड़ा । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 हेतु आयोजित (सीईई) ऑनलाईन परीक्षा का परिणाम 26 जुलाई 2025 इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जारी किये गये हैं। अतः जिले के ऑनलाइन (सीईई) परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है, कि वे निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दंतेवाड़ा में 30 अगस्त तक अपना नाम दर्ज कराएं। तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी का लाभ लें।



