तीसरी G20 'FMCBG' की बैठक 18 जुलाई को गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में होगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

तीसरी G20 ‘FMCBG’ की बैठक 18 जुलाई को गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में होगी

गांधीनगर: भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत तीसरी जी20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) और वित्त एवं केन्द्रीय बैंक डिप्टी (एफसीबीडी) की बैठक 14 से18 जुलाई तक यहां आयोजित की जाएगी।कजानकारी के अनुसार,आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में किया जाएगा। 14 जुलाई अर्थात कल से एफसीबीडी की बैठक होगी और 17 एवं 18 जुलाई को एफएमसीबीजी की बैठक होगी। जिसकी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास संयुक्त रूप से अध्यक्षता करेंगे।

Related Articles

Back to top button