छत्तीसगढ़ में भाजपा 10, कांग्रेस 1 सीट पर आगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में भाजपा 10, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

कांकेर में कांग्रेस 2 हजार वोटों से पीछे

रायपुर। रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर हो रही मतगणना के बीच भाजपा 11 में से 10 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस कोरबा में आगे है। खास बात ये है कि राज्य में सबसे अधिक वोटों के अंतर से रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल करीब 5 लाख 23 हजार वोटों से कांग्रेस के विकास उपाध्याय से आगे है।

दुर्ग में भाजपा के विजय बघेल कांग्रेस के राजेंद्र साहू से 4 लाख 25 हजार वोटों से आगे हैं।

बिलासपुर में भाजपा के तोखन साहू कांग्रेस के देवेंद्र यादव से 1 लाख 38 हजार वोटों से आगे हैं।

राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल भाजपा के संतोष पांडेय से 45 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।

कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय से 39 हजार 564 वोटों से आगे हैं।

बस्तर में कांग्रेस के कवासी लखमा भाजपा के महेश कश्यप से 55 हजार वोटों से पीछे हैं।

जांजगीर में कांग्रेस के डा.शिव कुमार डहरिया 57 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।

महासमुंद में कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भाजपा की रूप कुमारी से  1 लाख 40 हजार वोटों से पीछे हैं।

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया कांग्रेस की मेनका सिंह से 2 लाख 40 हजार वोटों से आगे हैं।

कांकेर में भाजपा के भोजराज नाग से कांग्रेस के वीरेश ठाकुर मात्र 1884 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज कांग्रेस की शशि सिंह से 64 हजार  585  वोटों से जीत गए हैं।

Related Articles

Back to top button