ट्रैक्टराें की सब्सिडी में बेमेतरा, दुर्ग के किसान हाेंगे मालामाल- दंतेवाड़ा, सुकमा के रहेंगे बेहाल

रायपुर(realtimes) ट्रैक्टर पर मिलने वाली दाे से पांच लाख तक की सब्सिडी के मामले में अपने राज्य के बेमेतरा और दुपर्ग जिले के किसानाें की किस्मत छपर फाड़ने वाली है सब्सिडी के लिए प्रदेश में 600 किसानों को इसका लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य में सबसे ज्यादा संख्या जहां बेमेतरा 102 और दुर्ग के 91 किसानों की है, वहीं दंतेवाड़ा और सुकमा के महज 2-2 किसानाें काे ही इसका लाभ मिलेगी।
किसानों की आय दुगनी करने के लिए किसानों को कई तरह की सब्सिडी देने का काम केंद्र सरकार कर रही है। जिन किसानों के पास ट्रैक्टर नहीं हैं, उनको ट्रेक्टर की खरीदी पर अलग-अलग कीमत और हार्स पॉवर के ट्रैक्टराें के हिसाब से सब्सिडी दी जाती है। जिन किसानों को इसका लाभ दिया जा रहा है, इसमें एससी, एसटी, महिलाओं के साथ लघु सीमांत किसान शामिल हैं जिनके पास एक से पांच एकड़ की जमीन है।
किस जिले के लिए कितने किसान तय
2022-23 के लिए ट्रैक्टराें में सब्सिडी देने के लिए 600 किसानों की संख्या तय की गई है। इसमें रायपुर और दुर्ग संभाग के दस जिलों के लिए 452 किसानों को लाभ देना तय हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 102 किसान बेमेतरा और 91 किसान दुर्ग जिले के हैं। इसके बाद महासमुंद के 85, धमतरी के 37, रायपुर के 32, राजनांदगांव के 29, गरियाबंद के 25, बालोद के 18 बलौदाबाजार के 17 और कबीरधाम के 16 किसान शामिल हैं। सबसे कम सरगुजा और जगदलपुर संभाग के किसान हैं। सरगुजा के जिलों के लिए 21 और जगदलपुर के 29 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें दंतेवाड़ा और सुकमा के महज दो-दो किसान, कांकेर, बीजापुर के तीन-तीन किसान शामिल हैं। जगदलपुर संभाग में जगदलपुर के ही सबसे ज्यादा सात किसान शामिल हैं। इसी तरह से जशपुर और कोरिया के तीन-तीन,सरगुजा और सूरजपुर के 4-4 किसानों के साथ ही बलरामपुर के सात किसान शामिल हैं। बिलासपुर संभाग में 98 किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा जांजगीर-चांपा के 29 और बिलासपुर के 17 किसानों के साथ सबसे कम मुंगेली के सात किसान शामिल हैं।



