जगदलपुर: बस्तर आईटीआई में कोपा, इलेक्ट्रिशियन व फिटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रारंभ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जगदलपुर: बस्तर आईटीआई में कोपा, इलेक्ट्रिशियन व फिटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रारंभ

जगदलपुर । बस्तर अंचल के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए बस्तर संभाग के सभी 41 शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र कोपा, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और प्लंबर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश पा सकते हैं, जो आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को सीधे रोजगार अथवा स्व-रोजगार से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक विभागीय वेबसाइट cgiti.addmissions.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ हो चुकी है और आगामी 15 जून को रात्रि 11.59 बजे तक खुली रहेगी। संस्थान में उपलब्ध सीटों की विस्तृत और श्रेणीवार जानकारी विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है या वे पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे सीधे संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल में प्रदर्शित हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button