टॉपर 27 मेडिकल छात्र-छात्राएं स्वर्ण पदक से सम्मानित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

टॉपर 27 मेडिकल छात्र-छात्राएं स्वर्ण पदक से सम्मानित

रायपुर

पंडित दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर के द्वारा पिछले दिनों स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2021-22 में चिकित्सा पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों तथा जिन्होंने अपनी संपूर्ण चिकित्सा अध्ययन पाठ्यक्रम को पूर्ण कर लिया ऐसे 27 छात्र-छात्राओं को कुलपति डा. अशोक चंद्राकर ने अलंकरण समारोह में सम्मानित किया।

इस अलंकरण समारोह में विवि स्वर्ण पदक के साथ ही दान-दाताओं द्वारा दिए गए स्वर्ण पदक से इन छात्रों को कुलपति डा. चंद्राकर ने नवाजा। मानसी सक्सेना ने मेडिकल डिप्लोमा परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विवि का स्वर्ण पदक जीता। वहीं 2021 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा पूर्वा कृष्णानी ने पूरे कॉलेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button