जिले में मानसून सक्रिय, एक दिन में 49.8 मिमी औसत वर्षा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जिले में मानसून सक्रिय, एक दिन में 49.8 मिमी औसत वर्षा

 

महासमुंद 07 जुलाई 2025 महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 290.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 282.15 मिलीमीटर, महासमुंद में 249.8 मिलीमीटर, बसना में 239.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 234.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 199.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 07 जुलाई को 49.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 75.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 54.1 मिलीमीटर, बसना में 50.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 48.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 37.3 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 33.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

Related Articles

Back to top button