दो मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दो मंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज थाना क्षेत्र में सद्भावना पार्क से सटी सिटी वॉल के किनारे बनी एक इमारत अचानक ढह गई। हादसे में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस व राहत दल मौके पर पहुंचे और शवों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही डीडीएमए सहित संबंधित नागरिक एजेंसियों को सूचित किया गया है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है और मलबे में किसी और के दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

पुलिस ने बताया कि तथ्यात्मक जांच के बाद इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दमकल व पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर 12.14 बजे सूचना मिली कि सद्भावना पार्क से सटी सिटी वॉल के पास दो मंजिला मकान गिर गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल की तीन गाड़ी पहुंची। पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button