Top News
जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सिसोदिया

नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति से प्रेरित होकर जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर मामले में विफल हो गयी है।
सिसोदिया ने क्लासरूम घोटाला मामले में पूछताछ में शामिल होने दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) दफ्तर जाने से पहले पत्रकारों से शुक्रवार को कहा, दिल्ली में शानदार स्कूल बने और अच्छी पढ़ाई हुई दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत शानदार काम हुआ जिसे सारा देश जानता है, लेकिन भाजपा राजनीति से प्रेरित होकर अपनी एजेंसी का दुरुपयोग करके इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करती है और फिर आज मुझे एसीबी ने बुलाया है।



