जय व्यापार पैनल को ऐतिहासिक समर्थन, अब तक 64 व्यापारी संगठनों ने जताया भरोसा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जय व्यापार पैनल को ऐतिहासिक समर्थन, अब तक 64 व्यापारी संगठनों ने जताया भरोसा

रायपुर। व्यापारिक हितों की रक्षा और सशक्त व्यापारिक माहौल बनाने के लिए जय व्यापार पैनल को लगातार भारी समर्थन मिल रहा है। पैनल के प्रमुख पदाधिकारियों जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने जानकारी दी कि आज 11 और व्यापारी संगठनों ने जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन दिया, जिससे अब तक कुल 64 व्यापारिक संगठनों ने इस पैनल पर भरोसा जताया है।

व्यापारी संगठनों ने जय व्यापार पैनल की पारदर्शी कार्यशैली, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हित में किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना की है। पैनल के नेतृत्व में व्यापारियों को उचित सम्मान, सहयोग और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे व्यापारिक समुदाय में विश्वास और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

व्यापारी संगठनों ने जताया विश्वास

व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जय व्यापार पैनल ने हमेशा व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और व्यापारिक विकास, समस्या समाधान एवं नए अवसरों के सृजन की दिशा में यह पैनल निरंतर कार्यरत है।

जय व्यापार पैनल को समर्थन देने वाले संगठनों में शामिल हैं:

  1. छत्तीसगढ़ डिस्पोजल एसोसिएशन
  2. रायपुर डोर एसोसिएशन
  3. गोलबाजार व्यापारी संघ
  4. कपड़ा व्यापारी संघ, गोलबाजार
  5. रायपुर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन
  6. छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ
  7. छत्तीसगढ़ ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन
  8. श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति
  9. छत्तीसगढ़ लेमिनेट्स डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन
  10. टू-व्हीलर होलसेल पार्ट्स व्यापारी कल्याण समिति
  11. महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी विकास संघ

पदाधिकारियों ने व्यक्त किया आभार

जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारी संगठनों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि यह पैनल व्यापारियों की आवाज और विश्वास बना रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारिक हितों की सुरक्षा, व्यापारिक समस्याओं का समाधान और नए व्यापारिक अवसरों का निर्माण ही जय व्यापार पैनल का मुख्य उद्देश्य है।

जय व्यापार पैनल – व्यापारियों की आवाज, व्यापारियों का विश्वास!

Related Articles

Back to top button