मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर में प्रियंका गांधी और CM भूपेश बघेल का रोड शो, प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले कांग्रेस ने झोंकी ताकत

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले 14 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी रायपुर में रोड शो किया। रोड शो में उनके साथ सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, रायपुर की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास, कुलदीप जुनैजा, विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा शामिल हुए।

 

प्रियंका गांधी का रोड शो राजीव गांधी चौक से शुरू होकर तेलघानी नाका में ख़त्म हुआ। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने के लिए जनता से अपील की। रोड शो में चारों विधानसभा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या आमजन शामिल हुए।

देखें वीडियो….

 

Related Articles

Back to top button