State
छुट्टी है छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश की घोषणा
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डी.एड/बी.एड/एम.एड महाविद्यालयों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। यह अवकाश क्रमशः दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के रूप में निर्धारित किए गए हैं।
अवकाश की तारीखें निम्नानुसार हैं:
- दशहरा अवकाश: 7 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक, कुल 6 दिन।
- दीपावली अवकाश: 28 अक्टूबर 2024 से 2 नवंबर 2024 तक, कुल 6 दिन।
- शीतकालीन अवकाश: 23 दिसंबर 2024 से 28 दिसंबर 2024 तक, कुल 6 दिन।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक, कुल 46 दिन।

ये अवकाश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं महाविद्यालयों के लिए लागू होंगे।



