छत्तीसगढ़ हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान भूपेश बघेल से मिले

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष असलम खान एवं पूर्व आर.डी.ए. उपाध्यक्ष शिव सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने भूपेश बघेल को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।
भूपेश बघेल ने मोहम्मद इमरान को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए उनसे छत्तीसगढ़ के हाजियों एवं मुस्लिम समाज के कल्याण हेतु प्रभावी कार्य की अपेक्षा जताई। उन्होंने विश्वास जताया कि इमरान अपने कार्यकाल में समाज के हित में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार हज कमेटी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे पहले अध्यक्षों का चयन आम सहमति से होता था। मोहम्मद इमरान छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पाँचवें अध्यक्ष बने हैं। उनसे पहले बदरुद्दीन कुरैशी, डॉ. सलीम राज, सैफुद्दीन और असलम खान इस पद पर आसीन रह चुके हैं।
इस नई पहल को मुस्लिम समुदाय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है



