राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे, वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनावः खरगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे, वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनावः खरगे

नयी दिल्ली: 17 जून (ए) कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और संसद के निचले सदन में उत्तर प्रदेश की रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल गांधी द्वारा रिक्त वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यहां अपने आवास पर इस मुद्दे पर चर्चा के बाद खरगे संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button