छत्तीसगढ़ में पांच डिग्री तक गिरा पारा, आंशिक रूप से बादल छाए रहे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में पांच डिग्री तक गिरा पारा, आंशिक रूप से बादल छाए रहे

रायपुर
 मौसम साफ होते ही गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश भर में गुरुवार को जशपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री पहुंच गया। रायपुर सहित प्रदेश भर में गुरुवार सुबह से ही आकाश साफ रहा। मौसम खुलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिकअभी न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इससे आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहर के भीतर भी ठिठुरन और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बुधवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट हुई। विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। बाकी क्षेत्रों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इस वर्ष दिसंबर की तुलना में नवंबर में ठंड ज्यादा पड़ी है।

ठंडा रहा गर्म कपड़ा बाजार

ठंड कम होने के कारण पूरे दिसंबर गर्म कपड़ों का बाजार ठंडा रहा। वहीं नवंबर की तुलना में भी कारोबार 60 प्रतिशत तक गिर गया। कारोबारियों का कहना है कि अब ठंड बड़ने पर ही कारोबार की रफ्तार भी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button